फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   450 locations identified where garbage is dumped in the open

Mau News: 450 स्थानों पर खुले में कूड़ा फेंकने वाले स्थान चिह्नित

Sat, 19 Sep 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
450 locations identified where garbage is dumped in the open
मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को संकल्प सप्ताह के तहत स्वच्छ भारत मिशन के थीम पर मऊ नगर पालिका ने शहर को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है। इसके लिए शहर के सभी 45 वार्डों में कुल 450 जीवीपी (गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट) यानी खुले में कूड़ा फेंके जाने वाले संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। पालिका प्रशासन इन दागदार जगहों को न सिर्फ कचरे से निजात दिलाएगा, बल्कि उनका कायाकल्प और सौंदर्यीकरण भी कराएगा। अभियान को पूरी गंभीरता से लागू करने के लिए हर वार्ड के सफाई नायक को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन

ईओ डॉक्टर मणिभूषण तिवारी ने बताया कि इस विशेष अभियान को अमली जामा पहनाने के लिए प्रत्येक वार्ड से ऐसे 10-10 हॉटस्पॉट (जीवीपी) चुने जा रहे हैं, जहां लंबे समय से लोग खुले में कचरा फेंकते आ रहे हैं। चिह्नित किए गए इन स्थानों से न केवल संचित कूड़े को पूरी तरह से हटाया जाएगा, बल्कि आम जनता को जागरूक करने के लिए विशेष आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) गतिविधियां भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

ईओ ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर के हर कोने को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, जिसके लिए पालिका की टीम सुबह और शाम दोनों पालियों में मुस्तैदी से काम करेगी। इन स्थानों पर दोबारा गंदगी पाई गई, तो सीसीटीवी कैमरों या औचक निरीक्षण के जरिये कूड़ा फेंकने वालों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed