फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tragic Road Accident in Sagar: Fast Bus and Car Collide on Garhakota Road, Three Dead

सागर में रफ्तार का कहर: बस से टकराकर बुरी तरह पिचकी कार, चार लोगों की मौत; चालक मौके से फरार

Sat, 19 Sep 2026 05:23 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 05:23 PM IST
सार

सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को गढ़ाकोटा रोड पर बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस खंती में जा गिरी और चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
Tragic Road Accident in Sagar: Fast Bus and Car Collide on Garhakota Road, Three Dead
दुर्घटनास्थल का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। गढ़ाकोटा रोड स्थित चनाटोरिया के पास तेज रफ्तार बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला और अंदरूनी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद अनियंत्रित बस सड़क से उतरकर पास की खंती में जा गिरी। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पढ़ें: नलखेड़ा में आठ लोगों की मौत के बाद आक्रोश, पुलिस ने फटकारी लाठियां; भीड़ हुई तितर बितर
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते ही आसपास से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बहेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से गैस कटर और अन्य प्रयासों के जरिए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में जान गंवाने वालों में बंडा निवासी प्रशांत जैन, सागर निवासी निर्मल जैन और हरियाणा निवासी विकास शामिल हैं। वहीं, चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया
घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed