{"_id":"6aad9646c05d0c21940c47fd","slug":"warning-signs-installed-in-the-danger-zone-of-suklauli-mau-news-c-295-1-mau1001-152193-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सुकलौली के डेंजर जोन में लगे चेतावनी संकेतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सुकलौली के डेंजर जोन में लगे चेतावनी संकेतक
विज्ञापन
खबर के बाद जागा पीडब्ल्यूडी, सुकलौली के डेंजर जोन में लगे चेतावनी संकेतक।संवाद
अमिला। अमिला-मादी मुख्य मार्ग पर सुकलौली के समीप घुमावदार मोड़ पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद पीडब्ल्यूडी ने सुरक्षा के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। विभाग की ओर से पहले झाड़ियों की कटाई कराई गई और शुक्रवार को घुमावदार मोड़ से पहले दोनों तरफ चेतावनी बोर्ड व सड़क किनारे संकेतक लगाने का काम शुरू किया गया।
दरअसल, पिछले सप्ताह इसी स्थान पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में 34 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद ‘अमर उजाला’ ने बुधवार को घुमावदार मोड़ पर संकेतक नहीं होने और सड़क किनारे बढ़ी झाड़ियों को लेकर खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए विभाग ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल की।
शुक्रवार को कर्मचारियों ने घुमावदार सड़क से पहले गति नियंत्रित करने संबंधी चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ सड़क किनारे संकेतक भी लगाए। इससे वाहन चालकों को मोड़ से पहले सावधान करने और गति कम कराने में मदद मिलेगी। ग्रामीण आलोक राय मंडल अध्यक्ष बड़राव, अभिषेक राय, सोनू, रामप्यारे यादव, रामसिंह पटेल, रामकिशोर राय आदि ने विभाग की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते यहां संकेतक और झाड़ियों की कटाई करा दी गई होती तो कई हादसों को टाला जा सकता था।