{"_id":"6aad95c408c61e623b0cd72a","slug":"ajanta-cricket-academy-saidpur-defeated-jiyanpur-by-6-wickets-mau-news-c-295-1-svns1029-152214-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अजंता क्रिकेट एकेडमी सैदपुर ने जीयनपुर को 6 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अजंता क्रिकेट एकेडमी सैदपुर ने जीयनपुर को 6 विकेट से हराया
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
मऊ। नगर के भीटी स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान पर शुक्रवार को खेले गए 30-30 ओवरों के रोमांचक अंडर-14 क्रिकेट मुकाबले में अजंता क्रिकेट एकेडमी सैदपुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीयनपुर क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से हरा दिया। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अंबुज को ''मैन ऑफ द मैच'' चुना गया।मैच में अजंता क्रिकेट एकेडमी सैदपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
सैदपुर के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करते हुए जीयनपुर की पूरी टीम को 24.1 ओवरों में महज 107 रनों पर ही ढेर कर दिया। जीयनपुर की ओर से केवल युवराज (33 रन) और सुमित (16 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके, जबकि टीम के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। सैदपुर के लिए निखिल और अंबुज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए, वहीं रोहित, आदित्य और वैभव को 1-1 सफलता मिली।
108 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैदपुर की टीम को उसके ओपनर्स ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। आयुष कुमार के शानदार 46 रन, शिवांशु के 27 रन और रोहित के 18 रनों की बदौलत सैदपुर ने महज 17.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर 108 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुकाबले में विद्याभूषण और अनिकेत ने अंपायरिंग की भूमिका निभाई, जबकि आर्यन ने स्कोरर का जिम्मा संभाला।