{"_id":"69d1007f58186ff6d60e34ba","slug":"video-foundation-stone-laid-for-community-hall-in-phulpur-construction-to-cost-about-1-crore-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फूलपुर में हुआ उत्सव भवन का शिलान्यास, 1.42 करोड़ रुपये से होगा निर्माण; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलपुर में हुआ उत्सव भवन का शिलान्यास, 1.42 करोड़ रुपये से होगा निर्माण; VIDEO
मऊ के फतेहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के फूलपुर ग्राम पंचायत में शनिवार को विधान परिषद सदस्य बिच्छेलाल लाल राजभर ने शिलान्यास किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में फूलपुर में जिले का पहला उत्सव भवन बनाने की स्वीकृति मिली। इसके लिए 1.42 करोड़ रुपये धनराशि स्वीकृत है। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बिच्छेलाल राजभर ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को साझा किया। कहा कि इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक कार्यों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। गांव के अगल बगल गांव के गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए धन खर्च नहीं करना होगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शोभा लाल, अविनाश यादव मंटू, मार्कंडेय राजभर, सुभासपा जिलाध्यक्ष रमेश राजभर, जेई प्रवीण कुमार, नीतीश राव, गुड्डु राजभर, अरुण मल्ल, सचिव परमहंस यादव आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।