फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Brahma Kumari sisters tied the sacred thread in Ghosi and gave the message of purity.

Mau News: घोसी में ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, दिया पवित्रता का संदेश

Fri, 28 Aug 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Brahma Kumari sisters tied the sacred thread in Ghosi and gave the message of purity.
रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर को राखी बांधतीं इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष ज्योतिसिं
मऊ। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने लोगों को रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने पवित्रता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हुए समाज में शांति बनाए रखने का संकल्प कराया।ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने का पर्व नहीं है। यह प्रेम, पवित्रता और अच्छे विचारों का भी प्रतीक है। उन्होंने लोगों से बुराइयों और व्यसनों से दूर रहने की अपील की। साथ ही जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने का आग्रह किया। बहनों ने कहा कि सच्ची रक्षा मन की पवित्रता और आपसी सद्भाव से होती है। इस अवसर पर अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने ब्रह्माकुमारी बहनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संस्था के सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के साथ इनरव्हील क्लब ने मनाया रक्षाबंधन
मऊ। रक्षाबंधन पर्व पर बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सामाजिक सौहार्द और स्नेह का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष ज्योति सिंह के नेतृत्व में संस्था की सदस्यों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ यह पावन त्योहार उत्साह के साथ मनाया।
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब की सदस्यों और स्कूली छात्राओं ने एसपी कमलेश बहादुर तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार की कलाई पर राखी बांधी। अधिकारियों ने सभी छात्राओं को उपहार एवं मिठाइयां भेंट कर उनके उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एसपी ने महिलाओं और छात्राओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा का पूर्ण आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, मऊ पुलिस जिले की हर महिला और बेटी की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष मीना अग्रवाल, सचिव विनीता पांडे, शिल्पी अग्रवाल अर्चना कपूर, पूर्व अध्यक्ष डा. रुचिका मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष पद्मा मिश्रा, अंजुला दिवेदी, पूर्व अध्यक्ष मीना लाल, मीता जालान, सोनी गुप्ता, कीर्ति अग्रवाल उपस्थित रहे।

रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर को राखी बांधतीं इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष ज्योतिसिं

रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर को राखी बांधतीं इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष ज्योतिसिं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed