{"_id":"6a9086f6952a1ac90205b887","slug":"har-ghar-jal-yojana-fir-to-be-filed-against-negligent-firms-mau-news-c-295-1-mau1001-151027-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर जल योजना : लापरवाह फर्मों पर दर्ज होगी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर जल योजना : लापरवाह फर्मों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बृहस्पतिवार को सीएम डैशबोर्ड के तहत सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
हर घर जल योजना की खराब प्रगति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। बार-बार निर्देश के बावजूद काम में तेजी नहीं लाने वाली फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने जल जीवन मिशन के 90 फीसदी से अधिक पूर्ण हो चुकी 71 परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने को कहा।
समीक्षा में मऊ जिला अस्पताल में निर्माणाधीन 100 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम 84 फीसदी पूरा पाया गया। डीएम ने इसे जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
वहीं उत्तर प्रदेश जल निगम (शहरी) की मधुबन और भीटी वार्ड की जलापूर्ति योजनाओं की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताई। संबंधित अधिशासी अभियंता को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का निर्माण 80.93 फीसदी पूरा पाया गया। इसकी निर्धारित समय सीमा अगस्त माह थी। डीएम ने अगले 10 दिनों में कार्य पूरा कराने का आदेश दिया।