{"_id":"6a58ebea63d4080a4601d7ff","slug":"video-chehlum-tazia-procession-taken-out-in-ghosi-in-memory-of-the-martyrs-of-karbala-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"घोसी में कर्बला के शहीदों की याद में निकला चेहलुम का ताज़िया जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोसी में कर्बला के शहीदों की याद में निकला चेहलुम का ताज़िया जुलूस
सुभाष गुप्ता
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:04 PM IST
Link Copied
मऊ जिले की घोसी नगर के बड़ागांव बाजार में बुधवार रात कर्बला के शहीदों की याद में चेहलुम का ताज़िया जुलूस निकाला गया। यह जुलूस रात करीब आठ बजे इमाम चौक से शुरू होकर भोर में सदर इमामबाड़ा पर संपन्न हुआ। इस दौरान अज़ादारों की आंखें नम हो गईं और नौहे गूंजते रहे।जुलूस का शुभारंभ मौलाना शफकत तकी की तकरीर से हुआ। मौलाना तकी ने कर्बला की घटना का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों के बलिदान का वर्णन किया। इसे इन्सानियत, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान बताया गया। मौलाना तकी ने अहलेबैत के परिजनों पर हुए अत्याचारों का भी भावपूर्ण वर्णन किया। उनकी तकरीर सुनकर अज़ादारों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद विभिन्न अंजुमनों ने नौहाख्वानी और मातम पेश किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।