फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2,106 patients treated at the Jan Arogya Mela.

Mau News: जन आरोग्य मेले में 2106 मरीजों का हुआ इलाज

Mon, 28 Sep 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
2,106 patients treated at the Jan Arogya Mela.
जिले में 76 स्थानों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2106 मरीजों ने पंजीकरण कराकर अपना इलाज कराया वहीं, सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

जन आरोग्य मेले में 905 पुरुष, 884 महिलाएं व 317 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान 68 लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए और 232 लोगों की कोविड हेल्प डेस्क पर स्क्रीनिंग की गई। विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों को उपचार और परामर्श उपलब्ध कराया गया। तीन मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीएमओ पीएचसी बनकट पहुंचे, वहां मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। मरीजों के पंजीकरण, चिकित्सकीय परामर्श, जांच, दवा वितरण और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लिए। सीएमओ ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले प्रत्येक मरीज को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके बाद वह हरैया ब्लॉक पहुंचे, जहां सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए स्वस्थ लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड, डिलीवरी रूम सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और चिकित्सकों, कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed