फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Discussion on making the Pasmanda Rights Conference a success

Mau News: पसमांदा अधिकार सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा

Mon, 28 Sep 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Discussion on making the Pasmanda Rights Conference a success
मुबारकपुर विपणन केन्द्र अलीनगर में बैठक करते हुए पंसमादा समाज। संवाद - फोटो : Archive
विपणन केंद्र अलीनगर में रविवार को यूथ राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल की बैठक हुई। इसमें पसमांदा समाज और दलित मुस्लिमों के संवैधानिक अधिकारों को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नुरुलहोदा ने कहा कि बिना संघर्ष के हक नहीं मिलता। पसमांदा समाज और दलित मुस्लिम अपने अधिकारों से वंचित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 29 को मुबारकपुर के कपूरा शाह दीवान के बाग में पसमांदा समाज-दलित मुस्लिम अधिकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की गई। वक्ताओं ने राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पसमांदा समाज और दलित मुस्लिमों के वोट का राजनीतिक दलों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन उन्हें अपेक्षित भागीदारी नहीं मिलती। बैठक में सभी सेकुलर समाज के लोगों से सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। इस दौरान नुरुलहोदा हाशिम पसमांदा, नूर हसन आजाद, उस्मान हलालखोर, कासिम खलीफा, रजाउर्रहमान, शाकिर अंजुम, शोहराब अब्बासी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed