{"_id":"6ab97b03d63698aae40adf83","slug":"power-supply-not-restored-in-50-villages-even-after-72-hours-mau-news-c-258-1-svns1005-157879-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 72 घंटे बाद भी 50 गांवों में बहाल नहीं हुई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 72 घंटे बाद भी 50 गांवों में बहाल नहीं हुई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
अतरौलिया में पोल पर चढ़कर तारों को ठीक करता कर्मचारी। संवाद
जिले में आंधी का असर खत्म हो गया है। जिले के लगभग 50 गांवों में 72 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। जिले में तीन दिनों तक तेज हवा के साथ रुक- रुककर बारिश हुई। इससे 150 से अधिक जगहों पर पेड़ गिरने से पोल और तार टूट गए थे।
खंभा गिरने से मोहम्मदपुर से जुड़े कई गांवों की आपूर्ति रविवार को शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति ठप थी। रानी की सराय: मोहम्मदपुर फीडर से जुड़े रोवा, दिलौरी, मुरादाबाद, नरहरपुर, शेषपुर, मकुनपुर और बिशुनपुर गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है।
ग्रामीण लाल यादव, राजेश यादव, मोहन ने बताया कि लगातार 72 घंटे से बिजली न आने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में घरों में पानी की व्यवस्था प्रभावित है। छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इस संबंध में जेई विनय मौर्य ने बताया कि खंभे गिर जाने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। जल्द ही नया खंभा लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। ठेकमा उपकेंद्र से जुड़े 53 गांवों में से अधिकांश स्थानों पर बिजली बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
जेई छोटेलाल यादव ने बताया कि कुछ स्थानों पर निजी कनेक्शन की लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति अभी प्रभावित है। वहीं, कुछ जगह पोखरे में तार टूटकर गिरने और पेड़ों में तार फंसने की समस्या है, जिन्हें ठीक करने का कार्य चल रहा है। तहबरपुर उपकेंद्र सोफीपुर बीबीपुर, भोर्रा, गढ़हन, नेवाडा, शंभूपुर, मानिकपुर, सरदहा और औरंगाबाद समेत कई क्षेत्रों में पेड़ गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।
एसडीओ आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हाइड्रा मशीन भेजी गई है। लाटघाट उपकेंद्र से बरडीहा फीडर के जुड़े गांवों में दो दिनों से बिजली नहीं है। इससे 20 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है।
48 घंटे से 12 गांवों की बिजली गुल: पवई। क्षेत्र में रविवार को शाम करीब पांच बजे से बारिश होने लगी। इससे कर्मचारियों को प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बनाने का काम प्रभावित हो गया। विद्युत उपकेंद्र पवई से करीब 80 गांवों को आपूर्ति की जाती है। 12 गांवों को छोड़कर शेष गांवों में बिजली बहाल कर दी गई है।
एसडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिन गांवों में बिजली अभी तक बहाल नहीं हुई है वहां र काम चल रहा है। जल्द ही बिजली बहाल हो जाएगी। पेड़ गिरने से पवई-कलान, पवई-बागबहार और पवई-मित्तूपुर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया था। वन विभाग की तत्परता से सभी मार्गों पर यातायात सुचारु कर दिया गया।