फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Divisional-level poultry investment conference on the 29th

Mau News: मंडल स्तरीय कुक्कुट निवेश सम्मेलन 29 को

Mon, 28 Sep 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Divisional-level poultry investment conference on the 29th
सेवा संकल्प अभियान के तहत पशुपालन विभाग की ओर से 29 को मंडलायुक्त सभागार में मंडल स्तरीय कुक्कुट निवेश सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें आजमगढ़ मंडल में पोल्ट्री क्षेत्र के विकास, आधुनिक प्रबंधन और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

कॉनक्लेव में पोल्ट्री किसानों और उद्यमियों को बैंक ऋण, वित्तीय सहायता, कुक्कुट विकास नीति-2022 और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वैज्ञानिक तरीके से कुक्कुट पालन और आधुनिक प्रबंधन के बारे में विशेषज्ञ जानकारी देंगे। साथ ही किसानों और उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान के उपाय तलाशे जाएंगे। सफल पोल्ट्री उद्यमी अपने अनुभव भी साझा करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन मंडलायुक्त विवेक (आईएएस) करेंगे। इसमें निदेशक प्रशासन एवं विकास, लखनऊ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, अपर निदेशक ग्रेड-1 कुक्कुट विकास मुख्यालय डॉ. अनिल कुमार, संयुक्त निदेशक पोल्ट्री लखनऊ डॉ. अश्विनी तिवारी और उप निदेशक पोल्ट्री लखनऊ डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी शामिल होंगे।कार्यक्रम अपर निदेशक ग्रेड-2 आजमगढ़ मंडल डॉ. केपी सिंह के निर्देशन में होगा। इसमें मंडल के सभी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed