{"_id":"6ae99636c190c25915099009","slug":"video-traffic-month-2026-begins-officials-flag-off-the-rally-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यातायात माह-2026 का आगाज, अधिकारियों ने रैली को दिखाई हरी झंडी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यातायात माह-2026 का आगाज, अधिकारियों ने रैली को दिखाई हरी झंडी।
मथुरा। सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को रेलवे ग्राउंड स्थित ब्रजरज उत्सव में यातायात माह नवंबर-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। इसके तहत एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह और एसपी ट्रैफिक राकेश तिवारी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो नगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से होकर गुजरी। इस आयोजन के अवसर पर एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा की वास्तविक शुरुआत स्वयं से होती है और एक सुरक्षित सफर की पूरी जिम्मेदारी हमारी अपनी है। यातायात नियमों का पालन केवल पुलिस कार्रवाई या चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की बहुमूल्य जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए अनिवार्य है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा हमेशा निर्धारित गति सीमा का पालन करें। इस दौरान उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने और नशे की हालत में गाड़ी चलाने से सख्ती से बचने की हिदायत दी, साथ ही यातायात संकेतों और सड़क पर बने नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने का आह्वान किया। अंत में जनपद मथुरा पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे खुद इन नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।