Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura Robbery: Bike-Borne Miscreants Loot Rs 2.13 Lakh from 70-Year-Old Farmer

किसान की दिवाली कर दी काली: फसल की रकम लेकर लौट रहा था किसान, बदमाशों ने लूट ली रकम; फूट-फूटकर रो पड़ा बुजुर्ग

Tue, 03 Nov 2026 12:53 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 12:53 PM IST
सार

मथुरा के छाता क्षेत्र में केडी मेडिकल कॉलेज पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को धक्का देकर 2 लाख 13 हजार 740 रुपये लूट लिए। बुजुर्ग धान की फसल के रुपये लेकर टेंपो से गांव लौट रहे थे।
 

विज्ञापन
Mathura Robbery: Bike-Borne Miscreants Loot Rs 2.13 Lakh from 70-Year-Old Farmer
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के छाता क्षेत्र में केडी मेडिकल कॉलेज के पुल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को धक्का देकर 2 लाख 13 हजार 740 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


कोकैरा गांव निवासी वासुदेव धान की फसल के रुपये लेने मथुरा आए थे। उनके पास पहले से लाखन सिंह को देने के लिए 1.12 लाख रुपये थे। लाखन सिंह के नहीं मिलने पर वह मुनीम मेघश्याम के पास पहुंचे, जहां से उन्हें धान की फसल के 1.68 लाख रुपये मिले।
विज्ञापन


इसके बाद वह टेंपो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान केडी मेडिकल कॉलेज के पुल के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें धक्का मार दिया और उनके पास मौजूद नकदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी उमेश त्रिपाठी त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed