सुर्खियां: दिल्ली की हवा में 'जहर'; इस्राइल-अमेरिका में चुनाव नतीजे पर नजर; भारत में तीन स्वदेशी एआई मॉडल पेश
आज बुधवार, 4 नवंबर 2026 को देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की, जहां पराली के धुएं और पड़ोसी राज्यों से आने वाले प्रदूषण के कारण हवा जहरीली होती जा रही है। अगले कुछ दिनों में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, अमेरिका में मतदान और इस्राइल के चुनाव नतीजों पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। भारत ने तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ी पहल करते हुए तीन स्वदेशी एआई मॉडल पेश किए हैं, जो बिना इंटरनेट के भी काम कर सकेंगे और बैंकिंग से लेकर सरकारी कामकाज तक में मददगार साबित होंगे। खेल जगत में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज को लेकर उत्साह है। ऑकलैंड में होने वाले पहले मुकाबले के समय, प्रसारण और संभावित प्लेइंग-11 को लेकर चर्चाएं तेज हैं। श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ में से किसे मौका मिलेगा, जबकि कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है, इस पर भी सबकी नजर रहेगी। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में स्पेन के मंत्री के इस्तीफे और भूटान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब से जुड़े घटनाक्रम भी चर्चा में हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 15 महीने तक कार्रवाई नहीं होने के मामले में अब अवमानना का नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में संभावित सजा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के केजीएमयू धर्मांतरण मामले में पुख्ता सबूत, पीड़ित और गवाह होने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर, एसआईआर और ईवीएम के मुद्दे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी को संसद में बहस करने की चुनौती दी है। मध्य प्रदेश के देवास में टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें...
सांसों का संकट: ट्रैफिक नहीं पराली है खलनायक, दिल्ली की हवा में जहर घोल रहे पड़ोसी; प्रदूषण बढ़ने की आशंका
US मध्यावधि चुनाव LIVE: मतदान पर मौसम का असर, कई राज्यों में अंतिम घंटे की वोटिंग; ट्रंप मीडिया कवरेज से नाराज
चुनाव नतीजे से पहले गरजे गादी: 'नेतन्याहू पर भरोसा नहीं, हटाना ही होगा'; PM पर बरसे पूर्व इस्राइली सेना प्रमुख
बिना इंटरनेट भी चलेगा एआई: भारत ने पेश किए तीन स्वदेशी मॉडल, बैंकिंग से लेकर सरकारी कामकाज तक होंगे मददगार
कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे?: ऑकलैंड से होगी सीरीज की शुरुआत, जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबला
ये भी पढ़ें: भारत बनाम न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग-11: श्रेयस या ऋतुराज किसे मिलेगा मौका? कुलदीप को बैठना पड़ सकता है बाहर
स्पेन: एक साल में दो बड़े रेल हादसे, 69 लोगों की मौत के बाद परिवहन मंत्री ने छोड़ा पद, सरकार पर बढ़ा दबाव
'भारत-भूटान की दोस्ती का प्रतीक रहेगा बौद्ध स्तूप': थिम्फू के सम्मान पर बोले पीएम मोदी, जनता का जताया आभार
सुप्रीम कोर्ट का आदेश ठंडे बस्ते में डाला: 15 माह तक कार्रवाई नहीं, अब अवमानना का नोटिस; कितनी सख्त सजा संभव?
केजीएमयू धर्मांतरण केस में सबसे बड़ा सवाल: पुख्ता सबूत, पीड़ित और गवाह भी; पर अब तक क्यों दर्ज नहीं हुई एफआईआर
'सोशल मीडिया पर नहीं, संसद में आइए': एसआईर और ईवीएम पर हो जाए आर-पार की बहस, राहुल गांधी को सीतारमण की दो-टूक
मध्य प्रदेश: देवास में टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, आरोपी के पैर में लगी गोली
दीया मिर्जा का दिवाली विवाद: एक्ट्रेस के समर्थन में आया विपक्ष, भाजपा पर साधा निशाना; कोर्ट के फैसले को सराहा
अब विपक्षी दलों ने बीजेपी पर निशाना साधना शुरू कर दीया है। पढ़ें पूरी खबर...
