फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   04 November2026 major event 2026

आज के दिन: इस्राइल चुनाव के आधिकारिक नतीजे होंगे जारी, न्यूजीलैंड-भारत के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज

Wed, 04 Nov 2026 06:53 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 04 Nov 2026 06:53 AM IST
सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 04 नवंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
04 November2026 major event 2026
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 04 नवंबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी है। आज राहुल गांधी पंजाब के संगरूर में रैली करेंगे। इसके साथ ही इस्राइल चुनाव के अंतिम आधिकारिक नतीजे जारी होंगे। वहीं, न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम वनडे सीरीज का पहला मैच खेलेगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

राहुल गांधी का संगरूर रैली

राहुल गांधी बुधवार को संगरूर की रैली में पार्टी नेताओं के सामने नया रोडमैप रखेंगे। इस रैली से वे पंजाब कांग्रेस को एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य हासिल करने का संदेश देंगे।  संगरूर मुख्यमंत्री भगवंत मान का गृह जिला है। ऐसे में कांग्रेस ने रैली के लिए इस क्षेत्र को चुनकर राजनीतिक संदेश देने की रणनीति बनाई है। राहुल गांधी के संबोधन में नशा, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर आप सरकार को घेरने के साथ पंजाब के युवाओं और आम लोगों से जुड़े सवाल प्रमुख रह सकते हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन नवीन का गोरखपुर दौरा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को गोरखपुर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का शंखनाद करेंगे। इस दौरान पदयात्रा, युवा संवाद और जनसभा के साथ प्रबुद्धजनों से बैठक कर विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

इस्राइल के अंतिम आधिकारिक नतीजे जारी होंगे

इस्राइल के संसदीय (नेसेट) चुनाव के अंतिम आधिकारिक नतीजे बुधवार को घोषित कर राष्ट्रपति इसाक हर्जोग को सौंपे जाएंगे। इस्राइल के चुनावी कानून के मुताबिक 4 नवंबर तक नतीजों का प्रमाणित होना अनिवार्य है। 27 अक्तूबर को हुए मतदान के बाद आए नतीजों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की 'लिकुड' पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर तो उभरी है, लेकिन उनका गठबंधन 61 सीटों के जादुई आंकड़े (बहुमत) से दूर रह गया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

अभिनेत्री रूपाली गांगुली से संबंधित एक मामले में सुनवाई
बॉम्बे हाईकोर्ट में बुधवार अभिनेत्री रूपाली गांगुली से संबंधित एक मामले में सुनवाई होगी। दरअसल गांगुली ने एआई डीपफेक और अश्लील तस्वीरों से परेशान होकर कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कई ऑनलाइन पोर्टल उनकी तस्वीरों और अन्य कंटेंट का इस्तेमाल बिना अनुमति कर रहे हैं। इतना ही नहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से उनकी नकली तस्वीरें बनाई जा रही हैं और कुछ वीडियो के साथ भी छेड़छाड़ की गई है।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

एलओसी में सुधार का अंतिम मौका
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 2027 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) में संशोधन का अंतिम मौका 4 नवंबर तक है। छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय और अन्य व्यक्तिगत विवरणों में हुई गलतियों को सुधारने के लिए बोर्ड ने समय सीमा निर्धारित की है। वाराणसी में सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 48 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। ऐसे में एलओसी में दर्ज विवरण का सही होना विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

सहायक आचार्य नियुक्ति मामले में सुनवाई

सहायक आचार्य नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। यह सुनवाई संशोधित परिणाम जारी न करने पर दाखिल अवमानना याचिका पर होगी। झारखंड सरकार की ओर से आदेश के अनुपालन के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग करते हुए आवेदन दायर किया गया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का आगाज
न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम आज वनडे सीरीज का पहला मैच खेलेगी। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगा। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे। वहीं, टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। इससे पहले हुए टी20 मुकाबलों में भारत ने 3-2 से जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed