{"_id":"6a95ba384ec075247d0f7fe0","slug":"video-tension-between-police-and-protesters-at-chhata-sugar-mill-protest-site-in-mathura-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छाता शुगर मिल धरनास्थल पर पुलिस और आंदोलनकारियों में हुई तीखी नोकझोंक, लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छाता शुगर मिल धरनास्थल पर पुलिस और आंदोलनकारियों में हुई तीखी नोकझोंक, लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीण
मथरा में बंद पड़ी छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे धरने के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देर रात पुलिस प्रशासन आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचा। वार्ता की भनक लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस जब लौटने लगी तो लोगों को शक हुआ कि उनकी गाड़ी में एक आंदोलनकारी बैठा है। हालांकि, वह युवक प्रदर्शन में शामिल नहीं था। इस बात को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी रोक ली, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और गहमागहमी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक की घटना की जानकारी जैसे-जैसे क्षेत्र के गांवों में फैल रही है, वैसे-वैसे आंदोलन उग्र होने लगा है। घटना के विरोध और प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग लाठी-डंडों लेकर छाता शुगर मिल धरना स्थल पर पहुंचने लगे हैं। भारी भीड़ के जुटने से मौके पर तनाव की स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है, जिसे देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।