फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SP leader Ramgopal Yadav termed encounter that took place after the Ankit Baliyan murder case as fake

यूपी न्यूज: 'देश की आर्थिक स्थिति खराब', रामगोपाल यादव बोले- अंकित बालियान हत्याकांड में हुआ एनकाउंटर फर्जी

Mon, 31 Aug 2026 06:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 31 Aug 2026 06:16 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव सोमवार को मथुरा के गोवर्धन पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही मुजफ्फरनगर के चर्चित अंकित बालियान हत्याकांड के बाद हुए एनकाउंटर पर भी टिप्पणी की।

विज्ञापन
SP leader Ramgopal Yadav termed encounter that took place after the Ankit Baliyan murder case as fake
सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव सोमवार को गोवर्धन स्थित श्री हनुमान बाग आश्रम पहुंचे। उन्होंने हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और लाला-बाबा की 33वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने संत सियाराम दास महाराज से आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रो. यादव करीब दो घंटे तक आश्रम में रहे। आश्रम से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में प्रो. रामगोपाल यादव ने देश की आर्थिक स्थिति और उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भी वह हनुमान बाग आश्रम आते हैं तो हनुमान जी से प्रार्थना करते हैं कि देश का संचालन करने वालों को सद्बुद्धि मिले। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। हनुमान जी सरकार में बैठे लोगों को सद्बुद्धि दें, ताकि वे इस देश को कहीं बेच न दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मुजफ्फरनगर के चर्चित अंकित बालियान हत्याकांड और उसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रो. रामगोपाल यादव ने यूपी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए संबंधित एनकाउंटर को फर्जी बताया। सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) फार्मूले को लेकर भाजपा नेताओं के बयानों पर उन्होंने कहा कि भाजपा अच्छी तरह जानती है कि पीडीए क्या है और इसकी ताकत कितनी है। 

उन्होंने कहा कि इसी कारण भाजपा नेता इस मुद्दे पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। हनुमान बाग आश्रम में लाला-बाबा की 33वीं पुण्यतिथि पर आयोजित भंडारे में साधु-संतों, ब्राह्मणों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में चरण कौशिक, अंशु कौशिक, गिरधारी सेठ, गौरी शंकर, ठाकुर किशोर सिंह, सतीश ब्रजवासी, वृंदावन के संत सूतीक्षण महाराज, पूरन प्रकाश कौशिक, सियाराम शर्मा सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed