फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   banke bihari temple viral video Carried his mother on his head in large metal pan to enable her to have darsha

बेटा हो तो ऐसा: चल नहीं सकती थी मां, बेटे ने ऐसे कराए बांकेबिहारी के दर्शन; सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

Mon, 31 Aug 2026 07:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 31 Aug 2026 07:06 PM IST
सार

विश्वविख्यात बांकेबिहारी मंदिर में मां-बेटे के प्रेम की अनोखी तस्वीर सामने आई। मां चलने-फिरने में असमर्थ थी। ऐसे में बेटे ने मां को ठाकुरजी के दर्शन कराने के लिए जो कदम उठाया, उसे देखकर मंदिर में माैजूद श्रद्धालु भी बेटे के मां के प्रति स्नेह के मुरीद हो गए। 

विज्ञापन
banke bihari temple viral video Carried his mother on his head in large metal pan to enable her to have darsha
तसले में बिठाकर मां को कराए दर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन की मां की इच्छा पूरी करने के लिए एक बेटे ने रविवार को ऐसा कदम उठाया कि मंदिर पहुंचे श्रद्धालु भी देखते रह गए। चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्ग मां को बेटे ने लोहे के तसले में बैठाया और उसे सिर पर रखकर मंदिर तक पहुंचा। कई श्रद्धालुओं ने इस पल को मोबाइल में कैद कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


बुजुर्ग महिला के लिए पैदल चलकर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचना संभव नहीं था। इसके बावजूद वह ठाकुरजी के दर्शन करना चाहती थीं। मां की इच्छा को पूरा करने के लिए बेटे ने उन्हें तसले में बैठाया और सिर पर उठाकर मंदिर पहुंचा। मंदिर परिसर के आसपास मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो कुछ देर के लिए उनकी निगाहें भी उसी ओर टिक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रविवार को बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इसी भीड़ के बीच युवक अपनी मां को सिर पर उठाकर मंदिर की ओर बढ़ता रहा। उसने मां को दर्शन कराए और इसके बाद उन्हें लेकर वापस लौट गया। इस दौरान आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने बेटे के इस प्रयास की सराहना की। मां को सिर पर उठाकर ले जाने का दृश्य देखकर कई श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल फोन निकाल लिए। लोगों ने तस्वीरें और वीडियो बनाए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed