{"_id":"6a9489edeb15181e340fd1de","slug":"braj-to-receive-a-gift-of-projects-worth-446-crore-on-janmashtami-mathura-news-c-369-1-mt11009-151824-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर ब्रज को साैगात: दो दिवसीय दाैरे पर मथुरा आएंगे सीएम योगी, 446 करोड़ की योजनाओं का देंगे तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी पर ब्रज को साैगात: दो दिवसीय दाैरे पर मथुरा आएंगे सीएम योगी, 446 करोड़ की योजनाओं का देंगे तोहफा
Mon, 31 Aug 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:22 AM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ब्रज को बड़ी साैगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दाैरे पर मथुरा आएंगे। इस दाैरान सीएम जहां श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, वहीं क्षेत्र को विकास परियोजनाओं का तोहफा भी देंगे।
विज्ञापन
CM Yogi
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ब्रज को विकास परियोजनाओं का तोहफा मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आएंगे। इस दौरान वह 446.09 करोड़ रुपये की लागत वाली 42 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री तीन सितंबर की दोपहर मथुरा पहुंचेंगे। यहां वह साधु-संतों से भेंट करेंगे और श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के बाद चार सितंबर को जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पूजा-अर्चना करने के बाद सीएम जन्मस्थान परिसर में श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। साथ ही 446.09 करोड़ रुपये की 42 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने शनिवार रात मथुरा-वृंदावन में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं डीएम चंद्रप्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार भी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।हालांकि प्रशासन को अभी सीएम के आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने का इंतजार है।

इन परियोजनाओं से विकास को मिलेगी रफ्तार
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी एन ने बताया है कि 446.09 करोड़ रुपये की 42 परियोजनाओं से जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी। इनमें गोवर्धन तहसील के ऊंचागांव में सखीगिरी पर्वत के 30 हेक्टेयर वन क्षेत्र का ईको-रेस्टोरेशन, महावन के प्रेमनगर स्थित बौद्ध बिहार परिसर में पर्यटक सुविधाओं का विकास, शेरगढ़ स्थित श्रीदाऊजी मंदिर परिसर का संरक्षण, पंडाल, पार्किंग एवं सुलभ प्रसाधन का निर्माण, फरह के दीनदयाल धाम में पर्यटन अवस्थापना केंद्र का निर्माण, वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित भवनों में फसाड़ लाइटिंग, सौंदर्यीकरण एवं साइनेज, गोवर्धन में पर्यटन सुविधाओं का विकास शामिल है। इसके अलावा गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में गेस्ट हाउस, यमुना एक्सप्रेस-वे, पागल बाबा मंदिर पर नया प्रवेश द्वार बनाने समेत अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।