फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tension between police and protesters at Chhata Sugar Mill protest site in Mathura

छाता शुगर मिल धरना: पुलिस और आंदोलनकारियों में हुई तीखी नोकझोंक, लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीण; तनाव

Mon, 31 Aug 2026 10:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 31 Aug 2026 10:47 PM IST
सार

मथुरा के छाता में बंद पड़ी शुगर मिल को चालू करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस में तीखी नोकझोंक हो गई। इससे माैके पर तनावपूर्ण हालात हो गए। रात में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर माैके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Tension between police and protesters at Chhata Sugar Mill protest site in Mathura
प्रदर्शनकारियों की पुलिस से हुई नोकझोंक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथरा में बंद पड़ी छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे धरने के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देर रात पुलिस प्रशासन आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचा। वार्ता की भनक लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस जब लौटने लगी तो लोगों को शक हुआ कि उनकी गाड़ी में एक आंदोलनकारी बैठा है। हालांकि, वह युवक प्रदर्शन में शामिल नहीं था। इस बात को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी रोक ली, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और गहमागहमी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है
विज्ञापन
विज्ञापन


लाठी-डंडों के साथ जुटने लगे ग्रामीण
पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक की घटना की जानकारी जैसे-जैसे क्षेत्र के गांवों में फैल रही है, वैसे-वैसे आंदोलन उग्र होने लगा है। घटना के विरोध और प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग लाठी-डंडों लेकर छाता शुगर मिल धरना स्थल पर पहुंचने लगे हैं। भारी भीड़ के जुटने से मौके पर तनाव की स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है, जिसे देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed