{"_id":"6a99a5a475d9038baa095593","slug":"video-sub-inspector-kills-himself-with-service-pistol-near-gokul-barrage-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोकुल बैराज के पास दरोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोकुल बैराज के पास दरोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान
मथुरा। गोकुल बैराज के निकट बृहस्पतिवार को एक दरोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार, दरोगा पंकज कुमार (33) मूलरूप से एटा जिले के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव भोजपुर के रहने वाले थे। वर्तमान में वह दामोदरपुरा स्थित दाऊजीधाम कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। परिवार में पत्नी दीप्ति, जो सदर थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं, के अलावा मां-बाप और बहन भी साथ रहते हैं। पंकज ने कॉलोनी में प्लॉट लिया था और मकान का निर्माण करा रहे थे।
बताया गया है कि बृहस्पतिवार सुबह घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद उनकी मां नाराज होकर घर से कहीं चली गईं। पत्नी दीप्ति उनकी तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान पंकज घर से निकलकर गोकुल बैराज के निकट पहुंच गए। यहां उन्होंने अपनी सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के पीछे के कारणों समेत प्रत्येक बिंदु की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।