फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Janmashtami 2026 Janmashtami will be celebrated in Mathura's Nandgaon on Saturday

जन्माष्टमी: मथुरा में जन्मे कन्हाई, नंदगांव में आज मनाई जाएगी जन्माष्टमी; बधाई देने बरसाना से आएंगे ग्वाल

Sat, 05 Sep 2026 12:17 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 05 Sep 2026 12:17 AM IST
सार

जन्म के बाद परंपरागत विधि-विधान के साथ सवा मन पंचामृत सामग्री से कान्हा का अभिषेक किया जा रहा है। नंदभवन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।

विज्ञापन
Janmashtami 2026 Janmashtami will be celebrated in Mathura's Nandgaon on Saturday
रोशनी से जगमग नंदबाबा मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में कान्हा का जन्म हो गया है। चारों ओर उत्सव है, बधाई है, उल्लास है। आज नंदगांव में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। नंदीश्वर पहाड़ी स्थित नंदभवन को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से जगमगा रहा है। आधी रात जैसे ही नंदबाबा के घर लाला के जन्म की खबर आई, पूरा नंदभवन बधाइयों से गूंज उठा।

विज्ञापन


जन्म से पहले नंदबाबा मंदिर में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। रात करीब साढ़े आठ बजे भजन संध्या शुरू होगी। इसके बाद ब्रज की प्रसिद्ध ढांढ-ढांढिन लीला का आयोजन होगा। लीला के माध्यम से नंदबाबा के घर आने वाली खुशियों और बधाइयों का माहौल जीवंत किया जाएगा। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति और ब्रज संस्कृति के इस अनूठे संगम के साक्षी बनेंगे। मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण जन्म के दर्शन होंगे। जन्म के बाद परंपरागत विधि-विधान के साथ सवा मन पंचामृत सामग्री से कान्हा का अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान नंदभवन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन


बरसाना से आएंगे ग्वाल, देंगे जन्म की बधाई
नंदोत्सव से पहले शनिवार को बरसाना के ग्वाल नंदगांव पहुंचेंगे। यहां नंदगांव के ग्वालों के साथ मिलकर समाज गायन के माध्यम से नंदबाबा और यशोदा मैया को लाला के जन्म की बधाई दी जाएगी। बरसाना वालों का बधाई के लड्डू भेंट कर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदगांव और बरसाना के ग्वालों के बीच होने वाला यह पारंपरिक मिलन ब्रज की उस सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत करता है, जिसमें कृष्ण जन्म केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे ब्रज का सामूहिक उत्सव बन जाता है। जन्माष्टमी की रात नंदभवन में दर्शन के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचेंगे। मंदिर की सजावट और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नंदगांव की गलियों में भी जन्मोत्सव का उल्लास दिखाई देने लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed