{"_id":"6a9a6a004629d505ba04aec6","slug":"krishna-janmashtami-2026-cm-yogi-offers-prayers-at-shri-krishna-janmabhoomi-in-mathura-2026-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी 2026: गो पूजन किया, श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल, जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी; देखें ये खास तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी 2026: गो पूजन किया, श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल, जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी; देखें ये खास तस्वीरें
Fri, 04 Sep 2026 01:02 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:02 PM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में गो-पूजन और भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं, जिसके बाद पूरा जन्मस्थान परिसर जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहा कि बाबर और औरंगजेब के अनुयायी फिर से समाज में जहर घोलने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन डबल इंजन की सरकार उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि ब्रज को भी काशी और अयोध्या की तर्ज पर ही संवारा जाएगा। सीएम शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।
जन्मभूमि पर सीएम योगी पूजा करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जन्मभूमि मंदिर परिसर में गो-पूजन किया। उन्होंने भागवत भवन में पूजा-अर्चना की और गर्भगृह में लड्डू गोपाल के दर्शन किए। इसके बाद सीएम ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 5253 वर्ष पूर्व श्रीकृष्ण ने इसी स्थल पर प्रकट होकर आर्यावर्त में धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना करने का कार्य किया था। उस समय अनेक आक्रमण हुए। तमाम लोगों ने अपनी आस्था को भारत पर थोपने व मिटाने का प्रयास किया लेकिन सनातन की आस्था को कोई नहीं मिटा सका। उस समय जिन्होंने ये दुस्साहस किया, वो खुद मिट्टी में मिल गए। अब उन्हीं के अनुयायी समाज में विष घोल रहे हैं।
सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने कहा कि ऐसा वे इसलिए कर रहे हैं ताकि आपकी सुरक्षा में सेंध लगा सकें। युवाओं के भविष्य व बहन-बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर सकें। किसानों की खुशहाली पर डकैती डालें और कारीगरों व हस्तशिल्पियों को लाचार बना सकें। डबल इंजन की सरकार इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए मथुरा, वृंदावन, नंदगांव और गोवर्धन को भी आपकी भावनाओं के अनुरूप ऐसा भव्य बनाया जाएगा, जैसा अयोध्या और काशी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गो पूजन करते सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विपक्षियों पर निशाना साधते हुए योगी बोले कि पिछली सरकारें श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आने से डरतीं थीं, क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता होती थी। डबल इंजन की सरकार कृष्ण कन्हैया, प्रभु श्रीराम, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी पर विश्वास करती है। सीएम ने कहा कि जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब में होगी, क्या वे आपकी आस्था का सम्मान कर पाएंगे। पिछली सरकारों के समय यहां जवाहर बाग जैसी घटना हुई लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। सरकार का उद्देश्य ब्रज की आस्था, विरासत और संस्कृति का सम्मान करते हुए इसे विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं पर की पुष्पवर्षा
सभा के बाद सीएम योगी ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्यमंत्री संदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधायकगण श्रीकांत शर्मा, मेघश्याम सिंह, राजेश चौधरी, एमएलसी योगेश नौहवार, गो-सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय आदि मौजूद रहे।
सभा के बाद सीएम योगी ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्यमंत्री संदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधायकगण श्रीकांत शर्मा, मेघश्याम सिंह, राजेश चौधरी, एमएलसी योगेश नौहवार, गो-सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय आदि मौजूद रहे।