फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   former Bihar Chief Minister Lalu Yadav son Tej Pratap Yadav arrived in Nandgaon in Mathura on janmashtami

यूपी: नंदगांव पहुंचे तेज प्रताप यादव, जन्माष्टमी पर कान्हा की भक्ति में डूबे; खुद को बताया श्रीकृष्ण का वंशज

Fri, 04 Sep 2026 08:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 04 Sep 2026 08:16 PM IST
सार

तेज प्रताप यादव का नंदगांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों और मंदिर से जुड़े सेवायतों ने उनका स्वागत किया। इस दाैरान उन्होंने नंदबाबा मंदिर की प्राचीन परंपराओं और ब्रज की धार्मिक संस्कृति के प्रति भी अपनी आस्था व्यक्त की।

विज्ञापन
former Bihar Chief Minister Lalu Yadav son Tej Pratap Yadav arrived in Nandgaon in Mathura on janmashtami
नंदबाबा मंदिर में तेज प्रताप यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने सखा लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के साथ शुक्रवार देर शाम नंदगांव पहुंचे। उन्होंने नंदबाबा मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की भूमि के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


विज्ञापन


मंदिर में दर्शन के दौरान तेज प्रताप यादव ने स्वयं को भगवान श्रीकृष्ण का वंशज बताया। उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि से उनका विशेष लगाव है और वह यहां बार-बार आते रहते हैं। नंदगांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों और मंदिर से जुड़े सेवायतों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजपुरी शो में शामिल होने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि लोग उन्हें जहां प्रेम और स्नेह से बुलाते हैं, वह वहां चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए लोगों का प्रेम और अपनापन महत्वपूर्ण है। तेज प्रताप यादव के नंदगांव पहुंचने की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने नंदबाबा मंदिर की प्राचीन परंपराओं और ब्रज की धार्मिक संस्कृति के प्रति भी अपनी आस्था व्यक्त की। दर्शन के बाद उन्होंने कुछ समय नंदगांव में बिताया और ब्रजभूमि के प्रति अपने जुड़ाव को दोहराया। उन्होंने बताया कि अभी 3 दिन वे ब्रज में ही बिताएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed