{"_id":"6b005b5fc132166f270d70d2","slug":"video-speeding-car-collided-with-electricity-pole-in-mathura-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, अगले हिस्से के उड़ गए परखच्चे; जान बचाकर भागे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, अगले हिस्से के उड़ गए परखच्चे; जान बचाकर भागे सवार
मथुरा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में जा घुसी। हादसे के बाद कार सवार वाहन को छोड़कर भाग गए। पुलिस कार सवारों की तलाश में जुटी है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। वृंदावन रोड स्थित राधाकुंड सरकारी आईटीआई के पास बीती रात करीब एक बजे कार अनियंत्रित होकर 11 हजार केवी विद्युत लाइन के लोहे के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार सवार लोग मौके से भाग गए। पूरी घटना सामने स्थित एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। चौकी इंचार्ज शरद त्यागी ने बताया कि कार सवार लोग दुर्घटना के तुरंत बाद गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज तथा गाड़ी के नंबर के आधार पर कार मालिक व सवारों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।