Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   speeding car collided with electricity pole in mathura video viral

हादसे का लाइव वीडियो: खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, अगले हिस्से के उड़ गए परखच्चे; जान बचाकर भागे सवार

Fri, 20 Nov 2026 08:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 20 Nov 2026 08:08 PM IST
सार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन
speeding car collided with electricity pole in mathura video viral
बिजली के खंभे में जा घुसी तेज रफ्तार कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में जा घुसी। हादसे के बाद कार सवार वाहन को छोड़कर भाग गए। पुलिस कार सवारों की तलाश में जुटी है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


वृंदावन रोड स्थित राधाकुंड सरकारी आईटीआई के पास बीती रात करीब एक बजे कार अनियंत्रित होकर 11 हजार केवी विद्युत लाइन के लोहे के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार सवार लोग मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

पूरी घटना सामने स्थित एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
चौकी इंचार्ज शरद त्यागी ने बताया कि कार सवार लोग दुर्घटना के तुरंत बाद गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज तथा गाड़ी के नंबर के आधार पर कार मालिक व सवारों की तलाश की जा रही है।

हादसे का सामने आया वीडियो
हादसे का वीडियो सामने आया है। इसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराते हुए दिख रही है। टक्कर के बाद कार से चिंगारी भी निकलती दिखती है। इसके बाद कार में सवार लोग बाहर निकलते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed