{"_id":"6a9197cce6007140f400d38b","slug":"video-sisters-arrived-at-banke-bihari-temple-to-tie-rakhis-to-thakurji-on-raksha-bandhan-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रक्षाबंधन पर बांकेबिहारी को अर्पित की राखी, पाती में लगाई ठाकुरजी से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रक्षाबंधन पर बांकेबिहारी को अर्पित की राखी, पाती में लगाई ठाकुरजी से गुहार
रक्षाबंधन पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी महाराज के मंदिर में भाई-बहन के प्रेम और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर में सुबह धर्म बहनें आराध्य बांके भैया के लिए राखी, स्नेह पाती और उपहार भेजे। जब इन राखियों और पातियों को ठाकुरजी की सेवा में अर्पित किया गया तो कई धर्म बहनें भावुक हो उठीं। मंदिर में सुबह से शाम तक भक्तों की आवाजाही बनी रही। पर्व के अवसर पर सेवायतों ने विधि-विधान से ठाकुरजी की कलाई पर राखियां बांधीं। इसके बाद धर्म बहनों की ओर से भेजी गईं स्नेह पातियों का वाचन किया गया। पातियों में बहनों ने अपने आराध्य से सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की। कई बहनों ने अपने जीवन की परेशानियां और भावनाएं भी पत्र के माध्यम से ठाकुरजी के समक्ष रखीं। धर्म बहनों की ओर से भेजी गई एक स्नेह पाती में लिखा गया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बांके भैया के लिए राखी भेजी गई है। पत्र में बहन ने अपने आराध्य से कहा कि वह और उनका परिवार बार-बार ठाकुरजी के दरबार में आकर अपनी मनोकामनाएं रखते हैं। प्रभु सब जानते हैं और अब तक उनका जीवन उनकी कृपा से चलता रहा है। पत्र में लिखा गया ‘अब समय आ गया है प्रभु, आप समझिए... अब आपकी देने की बारी है। एक बहन ने सरकारी नौकरी की मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करते हुए ठाकुरजी से अपनी आस्था बनाए रखने और गलतियों के लिए क्षमा मांगते हुए राखी स्वीकार करने का आग्रह किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।