फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy Final Day 3 Highlights: East Zone vs South Zone Match Report Scorecard Tilak Varma Ishan Kishan

दलीप ट्रॉफी फाइनल: साउथ जोन पर मंडराया खतरा, ईस्ट जोन पहली पारी में बड़ी बढ़त के करीब; शमी और मुकेश का दिखा दम

Tue, 08 Sep 2026 05:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Sep 2026 05:44 PM IST
सार

दलीप ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन ईस्ट जोन ने साउथ जोन पर शिकंजा कस लिया है। ईस्ट जोन पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने के करीब है। हालांकि, साउथ जोन के लिए कप्तान तिलक वर्मा भी क्रीज पर टिके हुए हैं।

विज्ञापन
Duleep Trophy Final Day 3 Highlights: East Zone vs South Zone Match Report Scorecard Tilak Varma Ishan Kishan
दलीप ट्रॉफी फाइनल - फोटो : PTI

विस्तार

साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। ईस्ट जोन के 708 रन के जवाब में साउथ जोन ने पहली पारी में छह विकेट पर 242 रन बनाए हैं और वह अभी 466 रन पीछे है। साउथ जोन की स्थिति मैच में अच्छी नहीं है और उस पर खतरा मंडरा रहा है। लेकिन साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा क्रीज पर टिके हुए हैं। 
विज्ञापन

शमी-मुकेश को मिली सफलताएं
तिलक वर्मा ने अर्धशतक जड़कर टीम को संभाले रखा है। स्टंप्स के समय तिलक 56 रन और चामा मिलिंद दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ईस्ट जोन की ओर से मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार को अब तक दो-दो विकेट मिला है, जबकि मोहम्मद कौनेन कुरैशी और शिखर मोहन को एक-एक सफलता मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साउथ जोन को लगे झटके पर झटके 
एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रनों का विशाल स्कोर बनाया। तीसरे दिन साउथ जोन की पहली पारी शुरू हुई। इस टीम ने 10 के स्कोर पर रिकी भुईं (1) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद देवदत्त पड्डिकल ने नारायण जगदीशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 70 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन

Duleep Trophy Final Day 3 Highlights: East Zone vs South Zone Match Report Scorecard Tilak Varma Ishan Kishan
तिलक वर्मा - फोटो : PTI
तिलक वर्मा ने संभाला मोर्चा 
जगदीशन छह चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद पड्डिकल ने शेख रशीद के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन जुटाए। रशीद 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पड्डिकल ने 4 चौकों के साथ 62 रन की पारी खेली। टीम ने 129 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान तिलक वर्मा ने मोर्चा संभालते हुए स्मरण रविचंद्रन (23) के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 रन और श्रेयस गोपाल (26) के साथ छठे विकेट के लिए 66 रन जुटाकर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed