{"_id":"6a9f91e316851b506603cf8f","slug":"culture-university-student-found-dead-in-room-police-investigate-suspected-suicide-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा न्यूज: संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र ने दी जान, फंदे पर लटका मिला शव; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा न्यूज: संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र ने दी जान, फंदे पर लटका मिला शव; परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 08 Sep 2026 10:11 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:11 AM IST
सार
मथुरा के छाता स्थित संस्कृति यूनिवर्सिटी के बीएससी आरआईटी छात्र हेमंत कुमार का गोवर्धन रोड स्थित कमरे में शव फंदे पर लटका मिला। कमरा लंबे समय तक नहीं खुलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए और घटना की जांच शुरू की।
विज्ञापन
संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र ने दी जान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के छाता क्षेत्र स्थित संस्कृति यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हेमंत कुमार (पुत्र सरनाम) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बहादुरगढ़, फिरोजाबाद के रहने वाले थे और यूनिवर्सिटी से बीएससी आरआईटी (रेडिएशन इमेजिंग टेक्नोलॉजी) की पढ़ाई कर रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद साक्ष्य संकलन के लिए मथुरा से फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। स्थानीय लोगों और सहपाठियों के अनुसार, हेमंत कुमार रात को छाता कस्बे में गोवर्धन रोड़ स्थित अपने कमरे में गए था, लेकिन अगले पूरे दिन वह बाहर नहीं निकले।
जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला और कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। शक होने पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए कस्बा इंचार्ज अंकित मलिक ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से इस पूरी घटना की जांच कर रही है कि आखिर छात्र ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। यूनिवर्सिटी प्रशासन और परिजनों से भी इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।