{"_id":"6a914a29228880caf108305f","slug":"video-free-travel-on-roadways-buses-provided-by-the-government-for-raksha-bandhan-in-jhajjar-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में रक्षाबंधन को लेकर सरकार की तरफ से रोडवेज बसों में जारी निशुल्क सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में रक्षाबंधन को लेकर सरकार की तरफ से रोडवेज बसों में जारी निशुल्क सफर
शहर के सामान्य बस अड्डा से रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन भी रोडवेज की तरफ से निर्धारित रोडवेज बसों के रूटों के अलावा स्पेशल रूट पर चलाया गया। वहीं निजी बसों में इस बार निशुल्क सफर के कोई आदेश न आने के कारण महिलाओं को पैसे देकर सफर करना पड़ा।
रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर हरियाणा राज्य परिवहन की तरफ से रोडवेज की सभी बसों में निशुल्क सफर किया गया है। इसको लेकर रोडवेज डिपो झज्जर की तरफ से भी तैयारियां की गई और अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई ताकि किसी भी यात्री को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। बस अड्डा भी अन्य दिनों के मुकाबले पूरा दिन यात्रियों से भरा नजर आया।
सुबह करीबन 6 बजे से हीं बस अड्डा में यात्रियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे का भी निशुल्क सफर रखा गया। सामान्य बस अड्डा में पहुंचकर महिलाओं ने रोडवेज की बसों में निशुल्क सफर किया। वहीं, इस दौरान निजी बसों में निशुल्क सफर के आदेश जारी नहीं किए गए, लेकिन फिर भी निजी बसों में अधिकतर महिलाओं ने सफर किया। कई महिलाओं ने बस अड्डा में पहुंचकर निजी बसों के अलावा रोडवेज बसों का इंतजार किया।
हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर डिपो में कुल 197 बसें शामिल है, जिसमें से 26 रोडवेज बसें लीज की संचालित की जा रही है। रोडवेज की तरफ से लगभग सभी बसाें को रूटों पर लगाया गया। वहीं, कुछ बसाें को रिजर्व में रखा गया, जिनको जरूरत पड़ने पर स्पेशल रूटों पर संचालित किया गया। वहीं, रोडवेज की तरफ से रक्षाबंधन को लेकर कर्मचारियाें की छुट्टी भी रद्द की गई हैं ताकि त्योहार में सभी रोडवेज बसों को समय अनुसार संचालित किया जा सकें और यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।