{"_id":"6a99a7530cb7b7cb390824ec","slug":"video-rakesh-tikait-left-a-message-for-farmers-to-remain-united-and-stay-prepared-for-the-agitation-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किसानों से एकजुट होने और आंदोलन के लिए तैयार रहने का संदेश दे गए टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किसानों से एकजुट होने और आंदोलन के लिए तैयार रहने का संदेश दे गए टिकैत
मथुरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान बिजली, फसल के उचित दाम, एमएसपी गारंटी कानून और भूमि अधिग्रहण जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन मुद्दों को लेकर चिंतन शिविर में आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी और विभिन्न स्थानों पर किसान पंचायतों की घोषणा होगी। टिकैत ने किसानों से एकजुट रहने और आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। शहर के डैंपियर नगर स्थित किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत का चिंतन शिविर में पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यह शिविर स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है। शिविर के बाद हाथरस में भी बैठक प्रस्तावित है। मथुरा आलू की प्रमुख बेल्ट है और यहां बड़ी संख्या में आलू किसान हैं। किसानों की बिजली संबंधी समस्याओं के साथ फसलों के उचित दाम, एमएसपी गारंटी कानून लागू करने, भूमि अधिग्रहण और सर्किल रेट नहीं बढ़ने जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। उन्होंने अमेरिका के साथ हो रही डील को भी रद्द करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण का सवाल पूरे देश में बड़ा मुद्दा है। चिंतन शिविर में आंदोलन की आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर किसान पंचायतें आयोजित करने की घोषणा भी की जाएगी। किसानों की मांगें लगातार उठती रहेंगी। कुछ मांगें पूरी होती हैं तो नई समस्याएं सामने आ जाती हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में किसानों की अलग-अलग समस्याएं हैं, जिन्हें संगठन प्रमुखता से उठाएगा। शिविर में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए किसानों ने भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युधिष्ठिर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बबली त्यागी, मंडल अध्यक्ष मालती यादव और राजवीर लवानियां, आगरा जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां, मथुरा जिलाध्यक्ष चौधरी मीरा सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।