{"_id":"6aa2a7cdbc258519390079f2","slug":"route-diversion-in-barsana-for-two-days-on-radhaashtami-in-mathura-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाना आने वाले श्रद्धालु ध्यान दें: राधाष्टमी पर दो दिन रूट डायवर्जन, भक्तों की सुविधा के लिए ये भी हुए फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाना आने वाले श्रद्धालु ध्यान दें: राधाष्टमी पर दो दिन रूट डायवर्जन, भक्तों की सुविधा के लिए ये भी हुए फैसले
Thu, 10 Sep 2026 06:21 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 10 Sep 2026 06:21 PM IST
सार
राधाष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण की रणनीति पर मंथन किया।
विज्ञापन
बैठक करते डीएम और एसएसपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में राधाष्टमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 सितंबर को बरसाना में मनाए जाने वाले राधाष्टमी महोत्सव को लेकर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पर्व के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में अधिकारियों ने राधाष्टमी पर बरसाना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ नियंत्रण की रणनीति पर मंथन किया। प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया गया। बरसाना में दो दिन तक रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी, ताकि बाहरी वाहनों के दबाव को कम किया जा सके और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पर्व से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। बरसाना के प्रमुख मंदिरों और भीड़ वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं पुलिस अधिकारियों को भीड़ के दबाव वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और यातायात डायवर्जन का प्रभावी ढंग से पालन कराने के निर्देश दिए। भीड़ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती और निगरानी बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।