{"_id":"6aa1bb7536dc0607120d23d3","slug":"teenage-escapes-from-children-home-orders-issued-for-fir-mathura-news-c-29-1-mtr1025-606446-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल गृह से किशोरी फरार: सुरक्षाकर्मी भूले गेट बंद करना, अब तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल गृह से किशोरी फरार: सुरक्षाकर्मी भूले गेट बंद करना, अब तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 10 Sep 2026 01:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:00 PM IST
सार
वृंदावन के बाल गृह से औरैया निवासी किशोरी सुरक्षा में लापरवाही का फायदा उठाकर फरार हो गई। सिलिंडर लेकर आए युवक को अंदर भेजने के बाद सुरक्षाकर्मी गेट बंद करना भूल गए। काफी देर बाद किशोरी के भागने का पता चला। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं और जिला प्रशासन ने बाल गृह के जिम्मेदारों पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
किशोरी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
विस्तार
वृंदावन के बाल गृह (बालिका) में भारी लापरवाही सामने आई है। बुधवार को दोपहर में सिलिंडर लेकर पहुंचे युवक को अंदर ले जाने में गेट खुला छोड़ दिया गया। इसका फायदा उठाकर औरेया निवासी एक किशोरी यहां से भाग निकली। देर रात तक उसे खोजा जा रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी।
औरैया निवासी किशोरी किसी लड़के के साथ अपने घर से चली गई थी। इसके बाद वह इसी साल 15 जनवरी को शहर कोतवाली क्षेत्र मथुरा में मिली थी। मानसिक स्थिति ठीक न होने पर वह केवल अपना पता औरेया ही बता रही थी। शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को वृंदावन के बाल गृह बालिका में भेज दिया था। किशोरी का पता लगाने के लिए फोटो पहचान के आधार पर औरेया पुलिस से संपर्क किया गया। एक महीने पहले किशोरी के परिजन के बारे में जानकारी हो गई थी। वह उसे लेने के लिए तैयार थे। फिलहाल किशोरी को यहां से औरेया भेजने की तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन कागजी प्रक्रिया और फिर जन्माष्टमी के चलते उसे भेजा नहीं जा सका।
सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि बुधवार को बाल गृह में गैस एजेंसी से एक युवक सिलिंडर लेकर पहुंचा था। उसे प्रवेश देने के बाद वहां माैजूद सुरक्षाकर्मी गेट बंद करना भूल गया। इसी का फायदा उठाकर किशोरी वहां से निकल गई। काफी देर बाद इसका पता चला। उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं हैं। आसपास के संभावित स्थानों पर भी उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, औरैया की पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है। इस मामले में जिला प्रशासन ने बाल गृह के जिम्मेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।