{"_id":"6aa175bd0f147c83320126ba","slug":"five-month-old-boy-kidnapped-from-mathura-railway-station-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा स्टेशन से मासूम अगवा: जन्माष्टमी पर दर्शन करने आया था परिवार, पांच माह के बच्चे को उठा ले गए पति-पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा स्टेशन से मासूम अगवा: जन्माष्टमी पर दर्शन करने आया था परिवार, पांच माह के बच्चे को उठा ले गए पति-पत्नी
Wed, 09 Sep 2026 08:36 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 09 Sep 2026 08:36 PM IST
सार
यूपी के मथुरा रेलवे स्टेशन से पांच माह के मासूम को अगवा कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बच्चे को उठाकर ले जाने वाले पति-पत्नी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं।
विज्ञापन
अगवा मासूम और स्टेशन पर बैठा परेशान दंपती।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दर्शन करने आए उन्नाव के दंपती के पांच माह के बेटे सूर्या मिश्रा को मंगलवार तड़के अगवा कर लिया गया। पीड़ितों का आरोप है कि खुद को पति-पत्नी बताने वाले युवक-युवती वारदात को अंजाम देकर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें आरोपी बच्चे के साथ कैद हुए हैं। हाईवे पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
उन्नाव के पाठकपुर निवासी देवशंकर मिश्र (28) अपनी पत्नी गौरी मिश्रा, तीन वर्ष की बेटी प्रिया और पांच माह के बेटे सूर्या मिश्रा के साथ चार सितंबर को मथुरा आए थे। छह सितंबर को वृंदावन से मथुरा लौटने के बाद देवशंकर परिवार समेत जंक्शन रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के बाहर यात्री प्रतीक्षालय में रुक गए। यहीं उनकी मुलाकात खुद दंपती बताने वाले युवक-युवती से हुई। आरोपियों ने देवशंकर के परिवार से दोस्ती कर ली और रात में उनके पास ही सोने लगे। देवशंकर ने बताया कि उनकी पत्नी को दोनों की हरकतों पर कुछ शक हुआ था। 7 सितंबर की रात नौ बजे आरोपियों ने उनके पास बिस्तर बिछाया। इस पर गौरी बच्चों को लेकर थोड़ी दूर जाकर लेट गईं थीं।

कुछ देर बाद युवती गौरी के पास पहुंच गई। गौरी ने इसका विरोध किया। युवती ने प्रतीक्षालय की देखरेख करने वाली महिला कर्मी से गाली-गलौज की शिकायत कर गौरी को बाहर करवा दिया। इसके बाद देवशंकर का परिवार प्रतीक्षालय के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर सोने के लिए चला गया। घटना के बाद दंपती ने अनहोनी की आशंका पर जागने का निर्णय लिया। मंगलवार तड़के चार बजे गौरी जाग गईं, जिसके बाद देवशंकर सो गए। सुबह पांच बजे गौरी बाथरूम गईं। इसी दौरान आरोपी उनके पांच माह के बेटे सूर्या को उठा ले गए। गौरी के लौटने पर बच्चा गायब मिला। उन्होंने तुरंत यूपी डायल-112 पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही जीआरपी और हाईवे थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी सूर्या के साथ दिखाई दिए हैं। हाईवे थाना पुलिस ने अज्ञात दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बच्चे की तलाश की जा रही है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों और बच्चे की तलाश में जुट गई हैं।