{"_id":"6af1c44d7676b227b703a24a","slug":"video-police-arrested-fake-ed-official-in-mathura-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में पुलिस ने फर्जी ईडी अधिकारी पकड़ा, दो साल से कार पर नीली बत्ती लगाकर घूम रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में पुलिस ने फर्जी ईडी अधिकारी पकड़ा, दो साल से कार पर नीली बत्ती लगाकर घूम रहा था
मथुरा के थाना रिफाइनरी पुलिस ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाने और ठगी करने के आरोप में सचिन शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से कस्बा फरह का रहने वाला है। वह खुद को ईडी का अधिकारी बताकर लोगों को प्रभावित करता था और फेसबुक पर भी इसका प्रचार-प्रसार कर रहा था। शिकायतों और तथ्यों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी का फर्जी आईडी कार्ड, एक फॉक्स गाड़ी, दो आधार कार्ड तथा कई एटीएम और क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना रिफाइनरी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि आरोपी ने ईडी अधिकारी बनकर कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है, इसकी जांच की जा रही है। विवेचना में वैज्ञानिक साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और लोकेशन की मदद ली जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।