Ankesh Dogra
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:45 AM IST
Link Copied
रामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-05 के किनारे सफेद ढांक में की गई रॉक बोल्टिंग में देर रात अचानक आग लग गई। रॉक बोल्टिंग के भीतर लगी सूती जाली में आग भड़कने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
आग रॉक बोल्टिंग के भीतर लगी सूती जाली में फैल रही थी। इस कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मेहनत के बाद आग बुझाई और इसे आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक दिया।
देर रात हुई इस घटना में रॉक बोल्टिंग के भीतर लगी सूती जाली आग की चपेट में आकर जल गई। अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।