{"_id":"6a8f2576e376784d4c04d068","slug":"video-mathura-junction-viral-video-grp-constable-saves-passenger-life-at-the-station-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रेन के साथ घिसट रहा था यात्री, सिपाही ने दिखाई जांबाजी; ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रेन के साथ घिसट रहा था यात्री, सिपाही ने दिखाई जांबाजी; ऐसे बचाई जान
मथुरा जंक्शन पर जीआरपी के एक जवान की सतर्कता और साहस ने यात्री की जान बचा ली। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के साथ घिसट रहे यात्री को हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना सुरक्षित खींच लिया। उनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना बुधवार को प्लेटफॉर्म संख्या नौ पर हुई। हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान लालकुआं-राजकोट स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना होने लगी। एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के साथ घिसटने लगा। स्थिति को भांपते ही सुरजीत कुमार ने तुरंत यात्री की ओर दौड़ लगाई। उन्होंने बिना समय गंवाए यात्री को पकड़ लिया और पूरी ताकत से प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया। कुछ ही पल की देरी यात्री की जान पर भारी पड़ सकती थी। जीआरपी जवान की सूझबूझ से यात्री सुरक्षित बच गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद यात्रियों ने जीआरपी जवान की बहादुरी की जमकर सराहना की। यात्रियों ने कहा कि सुरजीत कुमार ने जिस तत्परता से कार्रवाई की, वह काबिल-ए-तारीफ है। जीआरपी की सतर्कता और मुस्तैदी से एक अनहोनी टल गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।