फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura Junction viral video GRP constable saves passenger life at the station

माैत के मुंह से खींच लाया जवान: ट्रेन के साथ घिसट रहा था यात्री, सिपाही ने दिखाई जांबाजी; जान बचाने का VIDEO

Wed, 26 Aug 2026 11:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 26 Aug 2026 11:12 PM IST
सार

मथुरा जंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें यात्री ट्रेन के साथ घिसटता हुआ दिख रहा है। तभी एक जवान फरिश्ता बनकर दाैड़ता है। जांबाजी दिखाते हुए यात्री की जान बचा लेता है।

विज्ञापन
Mathura Junction viral video GRP constable saves passenger life at the station
मथुरा रेलवे स्टेशन पर यात्री को बचाता सिपाही। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा जंक्शन पर जीआरपी के एक जवान की सतर्कता और साहस ने यात्री की जान बचा ली। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के साथ घिसट रहे यात्री को हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना सुरक्षित खींच लिया। उनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


घटना बुधवार को प्लेटफॉर्म संख्या नौ पर हुई। हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान लालकुआं-राजकोट स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना होने लगी। एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के साथ घिसटने लगा। स्थिति को भांपते ही सुरजीत कुमार ने तुरंत यात्री की ओर दौड़ लगाई। उन्होंने बिना समय गंवाए यात्री को पकड़ लिया और पूरी ताकत से प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कुछ ही पल की देरी यात्री की जान पर भारी पड़ सकती थी। जीआरपी जवान की सूझबूझ से यात्री सुरक्षित बच गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद यात्रियों ने जीआरपी जवान की बहादुरी की जमकर सराहना की। यात्रियों ने कहा कि सुरजीत कुमार ने जिस तत्परता से कार्रवाई की, वह काबिल-ए-तारीफ है। जीआरपी की सतर्कता और मुस्तैदी से एक अनहोनी टल गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed