{"_id":"6a8ed5e35bbf36ac9a05d8ac","slug":"video-scorpio-runs-over-mother-and-daughter-in-jalandhar-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में स्कॉर्पियो ने मां-बेटी को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के मुस्लिम कॉलोनी इलाके में मंगलवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी मां-बेटी को कुचल दिया। हादसे में दोनों घायल हो गईं और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि स्कॉर्पियो का करीब 2 किलोमीटर तक फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने पीछा किया, जिसके चलते चालक तेज रफ्तार में संकरी गलियों में घुस गया।
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो का पीछा अमन फतेह गैंग से जुड़े बताए जा रहे युवकों द्वारा किए जाने की बात सामने आई है। बचने के प्रयास में स्कॉर्पियो सूर्य एन्क्लेव से दमोरिया पुल की ओर निकली और रविदास स्कूल के पास एक रेहड़ी को टक्कर मारते हुए मुस्लिम कॉलोनी की तंग गलियों में पहुंच गई।
जाम में फंसने के दौरान गाड़ी ने सड़क किनारे मौजूद सुखप्रीत कौर और उनकी बेटी को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय वहां से निकलने की कोशिश की। कुछ दूरी पर स्कॉर्पियो फंस गई, जिसके बाद उसमें सवार कपूरथला के बताए जा रहे युवक मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर उसमें से दो बैग बरामद किए हैं। बैग में क्या मिला और दोनों पक्षों के बीच विवाद की असली वजह क्या थी, इसकी पुलिस जांच कर रही है। थाना रामामंडी के जांच अधिकारी सुरजीत सिंह के अनुसार, कंट्रोल रूम से मुस्लिम कॉलोनी में महिला के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच जारी है तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।