{"_id":"6a28263e6e9fbf7af801d489","slug":"video-heavy-rain-lashed-nandgaon-in-mathura-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा के नंदगांव में जमकर हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा के नंदगांव में जमकर हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत
मथुरा के नंदगांव एवं आसपास के क्षेत्र में शाम को मौसम ने अचानक करवट ले ली। करीब साढ़े पांच बजे लोगों के मोबाइल फोन पर मौसम विभाग का अलर्ट प्राप्त हुआ, जिसमें तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई थी। अलर्ट के कुछ ही देर बाद क्षेत्र में तेज हवाएं चलने लगीं और आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद मेघों ने जमकर बरसना शुरू कर दिया। करीब छह बजे शुरू हुई तेज बारिश से लोगों को भीगने से बचने के लिए दुकानों व घरों में शरण लेनी पड़ी। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को पूरी तरह सुहावना बना दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। शाम के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की चहल-पहल बढ़ गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।