{"_id":"6a96c0d22cb80ba00e090bd0","slug":"impenetrable-security-arrangements-will-be-in-place-in-mathura-for-shri-krishna-janmashtami-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होगी अभेद्य सुरक्षा, सात जोन और 35 सेक्टर बनाए; पीएसी-आरएएफ की भी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होगी अभेद्य सुरक्षा, सात जोन और 35 सेक्टर बनाए; पीएसी-आरएएफ की भी तैनाती
Tue, 01 Sep 2026 05:42 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 01 Sep 2026 05:42 PM IST
सार
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इसको लेकर मंगलवार को एडीजी समेत आला अधिकारी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। साथ ही अधीनस्थों को दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन एसके भगत, मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह, डीआईजी शैलेश पांडेय, डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।
अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने को कहा। जन्माष्टमी को लेकर मथुरा-वृंदावन को सात जोन और 35 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस और पीएसी के साथ आरएएफ को भी लगाया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमें भी तैनात रहेंगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया की क्षमता बढ़ाई गई है, ताकि मंदिर क्षेत्र में अचानक श्रद्धालुओं का दबाव न बढ़े। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।