{"_id":"68989537e45f8ce9620a76e3","slug":"video-families-of-martyrs-were-honored-in-har-ghar-tiranga-abhiyan-2025-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हर घर तिरंगा अभियान में शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हर घर तिरंगा अभियान में शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
मथुरा के सौंख में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्षेत्र के वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शहीद के परिजनों को भाजपाइयों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अभियान में गांव तसिया में शहीद निशांत कुमार परिसर में महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल ने सफाई अभियान चलाया गया और पुष्प अर्पित किए। शहीद के पिता रामवीर सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर सत्तो सिंह, जयपाल सिंह, भोला आदि मौजूद रहे। गांव नगरिया में कारगिल शहीद सोरन सिंह की प्रतिमा पर पूर्व विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह व मंडल महामंत्री हेमराज सिंह ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया। गांव नगला खारी में शहीद सुनील सिंह की प्रतिमा पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने सफाई अभियान चलाया। गांव मगोर्रा में शहीद नाहर सिंह की प्रतिमा पर मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह चौधरी व जिला प्रतिनिधि विश्वेन्द्र चतुर्वेदी ने पुष्पांजलि दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।