Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Demand raised to thrash effigies of Krishna’s adversaries, just like Kansa, at the ‘Kansa Vadh’ (Slaying of Kansa) fair.
{"_id":"6afb354a2ff1659ce609e12c","slug":"video-demand-raised-to-thrash-effigies-of-krishnas-adversaries-just-like-kansa-at-the-kansa-vadh-slaying-of-kansa-fair-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कंस वध मेले में कृष्ण विरोधियों के पुतले भी कंस की तरह कूटने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कंस वध मेले में कृष्ण विरोधियों के पुतले भी कंस की तरह कूटने की मांग
मथुरा में श्रीकृष्ण महोत्सव के चार दिवसीय कंस वध मेले की श्री माथुर चतुर्वेद परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को समाजवाड़ी पर प्रेसवार्ता में परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने कहा कि इसमें श्रीकृष्ण के विरोधियों के पुतले भी कंस की तरह कूटे जाने चाहिए। इसके लिए मेले में लोगों की राय लेकर कोई समाधान निकाला जाएगा। महेश पाठक ने कहा कि पहले लोगों को हिंदू-मुस्लिम में बांटा जाता था, अब राम-कृष्ण में बांटा जा रहा है। ऐसे लोगों को ब्रज से माकूल जवाब देना बहुत जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण से जुड़े इस महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। आयोजन का शुभारंभ 17 नवंबर गोपाष्टमी से होगा। 18 नवंबर को भजन संध्या, 19 नवंबर को कंस वध मेला और 20 नवंबर को भाग्य दीपदान का आयोजन होगा। परिषद के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि मेले को भव्य बनाने के लिए पूरी टीम को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आयोजन को सफल बनाएंगे। संचालन महामंत्री संजय चतुर्वेदी ऐल्पाइन ने किया। इसमें संरक्षक नवीन नागर, गिरधारी लाल पाठक, संरक्षक राकेश तिवारी एड., उपाध्यक्ष योगेंद्र चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी सीए, श्रीकांत चतुर्वेदी, दिलीप चतुर्वेदी, शशिकांत सीपु, अमन सरदार, संजय चतुर्वेदी, हरदेव चतुर्वेदी, हप्पू, श्याम चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी,गोपाल पाठक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।