{"_id":"6a9d55b8c7220668880025ab","slug":"video-bjp-leader-son-who-ran-over-junior-engineer-with-his-car-has-been-sent-to-jail-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जेई को कार से कुचलने वाला बीजेपी नेता के बेटे को जेल भेजा, कार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जेई को कार से कुचलने वाला बीजेपी नेता के बेटे को जेल भेजा, कार भी बरामद
मथुरा के गोविंदनगर थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से कार से टक्कर मारकर जेई को कुचलने के आरोपी बीजेपी नेता के बेटे को जेल भेज दिया है। एक्सयूवी-300 कार भी बरामद की है। आरोपी की पहचान आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित पुष्पांजलि बाग फेस-4 निवासी दीपक उर्फ विशाल (39) पुत्र मधुसूदन के रूप में हुई है। आरोपी के पिता आगरा में भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे गोकुल रेस्टोरेंट के सामने सर्विस रोड पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अवर अभियंता विक्रांत भारती को आरोपी ने अपनी एक्सयूवी-300 से टक्कर मार दी। आरोप है कि आरोपी ने वाहन के आगे और पीछे के पहियों से उन्हें रगड़ते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायल विक्रांत का वर्तमान में आरोग्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्पेशल ऑपरेशन टीम और गोविंदनगर थाना पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार रात को पुलिस ने बिजलीघर के सामने मसानी लिंक रोड से आरोपी दीपक उर्फ विशाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे कार बरामद की गई। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।