फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   passenger kicked off train and killed following dispute over sitting at doorway in mathura

सफर में मिली दर्दनाक माैत: गेट पर बैठने को लेकर हुआ विवाद, युवक ने यात्री को लात मारकर ट्रेन से नीचे फेंका

Sun, 06 Sep 2026 02:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 06 Sep 2026 02:12 PM IST
सार

ट्रेन में कोच के गेट पर बैठने को लेकर दो यात्रियों में विवाद हो गया। युवक ने गेट पर बैठे यात्री को लात मार दी। इससे यात्री ट्रेन से नीचे जा गिरा। उसकी माैके पर ही माैत हो गई। 

विज्ञापन
passenger kicked off train and killed following dispute over sitting at doorway in mathura
ट्रेन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कासगंज-मथुरा पैसेंजर ट्रेन में गेट पर बैठने के विवाद में एक युवक को लात मारकर ट्रेन से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हाथरस के गांव नगला रानी का रहने वाला था। यह वारदात हाथरस सिटी और राया रेलवे स्टेशन के मध्य हुई। मृतक के परिजन ने हमलावर युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पर जीआरपी पहुंच गई। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को हाथरस के नगला रानी निवासी जतिन (22) पुत्र लक्ष्मीचंद अपने छोटे भाई अनुज और अन्य परिजन के साथ शुक्रवार दोपहर को हाथरस सिटी से मथुरा आने के लिए कासगंज-मथुरा पैसेंजर ट्रेन में सवार हुआ था। हाथरस सिटी स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद जतिन डिब्बे के गेट के पास खाली स्थान पर बैठ गया। इसी दौरान करीब 1.47 बजे एक यात्री गजेंद्र (25) पुत्र हरपाल, निवासी ग्राम बभीगढ़, थाना बरला, जनपद अलीगढ़ ने उस स्थान पर बैठने की बात कहते हुए जतिन से हटने को कहा। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। 
विज्ञापन


सहयात्रियों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। कुछ देर बाद आरोपी युवक दोबारा से आवेश में आ गया और गेट पर बैठे जतिन को लात मार दी। इससे जतिन संतुलन खो बैठा और ट्रेन से नीचे जा गिरा। चलती ट्रेन से नीचे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित के परिजन ने अन्य लोगों की मदद से हमलावर युवक को पकड़ लिया और चेन पुल कर ट्रेन रोक दी। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीआरपी ने आरोपी गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। जतिन पेटिंग का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने भाई से मिलने आ रहा था जतिन
मथुरा। मृतक जतिन जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा में रहने वाले अपने बड़े भाई से मिलने के लिए अपने छोटे भाई और अन्य परिजन के साथ आ रहा था। परिजन के अनुसार वह बहुत ही शांत स्वभाव का और अपने काम से काम रखने वाला व्यक्ति था और अभी अविवाहित था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed