फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sanitation workers create ruckus in Mathura over non-payment of salaries

मथुरा में सफाई कर्मियों की हड़ताल: काम बंद कर ड्राइवर और क्लीनरों ने किया हंगामा, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

Sun, 06 Sep 2026 12:01 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 06 Sep 2026 12:01 PM IST
सार

मथुरा में वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए हड़ताल शुरू कर दी। इससे सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई। शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए। 

विज्ञापन
Sanitation workers create ruckus in Mathura over non-payment of salaries
मथुरा में सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा-वृंदावन नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को समय से वेतन न मिलने के विरोध में रविवार को ड्राइवर और क्लीनरों ने काम बंद कर हड़ताल कर दी। कृष्णानगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एकत्रित हुए और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जताई। कर्मचारियों के काम पर नहीं आने से शहर के कई इलाकों में सुबह से ही सफाई व्यवस्था प्रभावित रही और जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आए।
विज्ञापन


https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/agra/police-encounter-with-criminals-in-agra-two-arrested-2026-09-06
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और अन्य त्योहारों के बीच सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें समय से पूरा वेतन नहीं मिल रहा है। रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों पर भी कई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। कर्मचारियों के मुताबिक, कुछ कर्मियों के खातों में आधा वेतन ही पहुंचा है, जबकि बड़ी संख्या में कर्मचारी अभी भी भुगतान का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान परिवार की जरूरतें बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में वेतन न मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। इसी के चलते उन्होंने रविवार को काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी।

कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया और वेतन संबंधी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी सफाई कर्मचारी पूर्ण रूप से हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों ने साफ किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पर असर पड़ने से नगर निगम प्रशासन के सामने त्योहारों के दौरान सफाई व्यवस्था सुचारू बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed