फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nandotsav Celebrations at Dauji Temple: Devotees Jostle to Collect Coconut Prasad, Thousands Turn Up for Speci

नंदोत्सव: दाऊजी महाराज ने धारण किए हीरे-जवाहरात के आभूषण, उमड़ पड़ी भक्तों की भीड़; आप भी कर लें दर्शन

Sun, 06 Sep 2026 12:34 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 06 Sep 2026 12:34 PM IST
सार

बलदेव के श्री दाऊजी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशी में नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विशेष अभिषेक, श्रृंगार और हीरा-जवाहरात के दर्शन को हजारों श्रद्धालु उमड़े, वहीं नारियल प्रसाद लूटने को होड़ मच गई।

विज्ञापन
Nandotsav Celebrations at Dauji Temple: Devotees Jostle to Collect Coconut Prasad, Thousands Turn Up for Speci
श्रीदाऊजी मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बलदेव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नंदोत्सव की खुशी में विशेष अभिषेक व श्रृंगार के साथ हीरा जवाहरात के विशेष दर्शनों को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन




श्रीदाऊजी मंदिर में दाऊजी महाराज के हीरा जवाहरात के दर्शनों का आयोजन हुआ। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। नंदोत्सव की खुशी में बधाई समाज गायन का आयोजन हुआ। विशेष पदों का गायन सेवायत श्रद्धालुओं ने किया। पदों का गायन करते हुए नगर परिक्रमा हुई।

मंदिर में नंदोत्सव की खुशी में नारियल फल प्रसाद आदि लुटाए गए। सेवायत श्रद्धालुओं में नारियल फल प्रसाद लूटने को होड़ लगी रहीं। मल्ल विद्या के गुरु श्रीदाऊजी महाराज के समक्ष मल्ल विद्या का प्रदर्शन करते हुए चालकी व चतुराई से नारियल लूटने वालों ने धूम मचा दी।
विज्ञापन


इस दृश्य को देखने हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल, बोल दाऊ जी महाराज की जय जयकार हो गई। दर्शनों को सुबह से शाम तक भीड़भाड़ उमड़ती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed