{"_id":"6af6f592e78d2fe7a502ca9b","slug":"video-a-large-industrial-steel-plant-will-be-established-in-kosikalan-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इस्पात के बड़े औद्योगिक प्लांट की स्थापना कोसीकलां में होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: इस्पात के बड़े औद्योगिक प्लांट की स्थापना कोसीकलां में होगी
कोसीकलां। स्टील कंज्यूमर फोरम की चेयरमैन निवेदिता शर्मा ने कोसीकलां में इस्पात से संबंधित एक बड़े औद्योगिक प्लांट की स्थापना जल्दी कराई जाएगी।
बृहस्पतिवार की शाम को आर्य नगर में प्रदेश कार्यालय का शुभारम्भ करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में शर्मा ने कहा कि कोसीकलां में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां इस्पात उद्योग से जुड़ा बड़ा प्लांट स्थापित होने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस दिशा में प्रयास करने की बात कही।
स्टील कंज्यूमर फोरम के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के चेयरमैन सरदार अमनजीत सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य इस्पात उद्योग से जुड़े व्यापारियों, उपभोक्ताओं और उद्यमियों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है। विकसित भारत अभियान के चीफ डॉ. संतोष राय ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में इस्पात उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विकसित भारत अभियान के निदेशक श्री राजीव दुबे ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश के प्रत्येक क्षेत्र में उद्योग, व्यापार, रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। फोरम के प्रदेश वाइस चेयरमैन सौरव अग्रवाल मालविया ने कहा कि उनका उद्देश्य कोसीकलां को औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है। राष्ट्रीय नेतृत्व के सहयोग से क्षेत्र में इस्पात उद्योग से जुड़ी संभावनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि व्यापारियों और उद्योग जगत को एक मंच पर लाने के ऐसे प्रयास क्षेत्र के विकास में सहायक होते हैं।
राजेंद्र मालविया, यशपाल मालविया, राकेश आर्य, अंकित मालविया, अशोक बठैनिया, सचिन मालविया, गौरव मालविया, अजय कुमार अग्रवाल, दीपक बडगूजर, महेश अग्रवाल, पंकज एवं अजय अग्रवाल आदि थे। संचालन मनीष अग्रवाल ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।