भाई दूज पर बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज: संत का ऐसा अंदाज देख भक्त भी हुए हैरान, वीडियो हो गया वायरल
सामान्य दिनों में संत प्रेमानंद अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए लग्जरी कार में बैठकर निकलते हैं। लेकिन भाई दूज पर सुबह लगभग उन्हें अनोखा नजारा देखने को मिला।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
यूपी के वृंदावन में इन दिनों एकांतवास में चल रहे संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन पाने के लिए भाई दूज का दिन अनुयायियों के लिए बेहद खास रहा। लंबे समय से संत के नियमित दर्शन न मिलने के कारण भक्त प्रतिदिन मांट क्षेत्र में यमुना किनारे बने उनके नए आश्रम के आसपास जुट रहे हैं। भाई दूज की सुबह संत प्रेमानंद अपने भक्तों को अचानक बुलेट पर दिखे। अचानक बुलेट की सवारी पर दर्शन कर वह भी चकित होने के साथ ही प्रसन्न हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शिष्य रिंकू राजपूत के साथ बुलेट पर बैठकर भ्रमण पर निकले
सामान्य दिनों में संत प्रेमानंद अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए लग्जरी कार में बैठकर निकलते हैं। लेकिन भाई दूज पर सुबह लगभग उन्हें अनोखा नजारा देखने को मिला। जब संत कार के बजाय अपने शिष्य रिंकू राजपूत के साथ बुलेट पर पीछे बैठकर भ्रमण पर निकले। अचानक संत प्रेमानंद को बुलेट पर सवार होकर आश्रम से बाहर निकलते देख वहां मौजूद भक्त चकित रह गए और उन्हें देखने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान भक्तों द्वारा राधे-राधे और श्रीहरिवंश के जयकारे गूंज उठे।
नए यमुना विहार आश्रम में निवास कर रहे संत प्रेमानंद
राधानाम के जप करने की दुनिया को सीख देने वाले संत प्रेमानंद इन दिनों एकांतवास पर हैं और यमुना पार जहांगीरपुर स्थित यमुना किनारे नए यमुना विहार आश्रम में निवास कर रहे हैं। कभी-कभी वह भक्तों को दर्शन देने के लिए वृंदावन स्थित अपने पुराने श्रीराधा केलिकुंज आश्रम भी आते हैं। भाई दूज पर संत प्रेमानंद बुलेट से ही यमुना किनारे पहुंचे, जहां उन्होंने साधना की और साधना पूर्ण करने के उपरांत बुलेट से ही आश्रम वापस लौट गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.